मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
हिंदू धर्म में सप्ताह के 7 दिन किसी न किसी देवी और देवता की पूजा के लिए समर्पित हैं. जैसे सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत के लिए है, तो मंगलवार के दिन वीर हनुमान जी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं, ऐसे ही बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. शनिवार के दिन कर्मफलदाता शनिदेव की पूजा करते हैं और रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है. आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा किस दिन करते हैं? उनके लिए कौन सा दिन समर्पित है?
मां दुर्गा का दिन कौन सा माना जाता है?
मां दुर्गा की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है. लेकिन उनके कई रूप हैं तो उनके लिए भी अलग अलग दिन निर्धारित हैं. मां दुर्गा के उग्र स्वरूपों जैसे मां काली और चंडी की पूजा लोग मंगलवार के दिन करते हैं. शुक्रवार को मां दुर्गा के साथ धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी और संतोषी माता की भी पूजा करते हैं. इस वजह से शुक्रवार के दिन मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों की अधिक भीड़ देखने को मिलती है.
मां दुर्गा के लिए समर्पित तिथियां
नवरात्रि के समय में प्रतिपदा से लेकर नवमी तक की सभी तिथियां मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के लिए समर्पित होती हैं. लेकिन सामान्य दिनों में देखें तो हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि मां दुर्गा के लिए है. इसमें भी अष्टमी तिथि मां दुर्गा को अत्यंत प्रिय है. इस वजह से हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है. इसमें व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करते हैं.
यदि अष्टमी तिथि को शुक्रवार दिन का शुभ संयोग बनता है तो यह मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति के लिए अत्यंत ही उत्तम होगा. एक तो दिन मां दुर्गा का प्रिय होगा और तिथि भी पसंद की होगी. ऐसे में इस शुभ योग में पूजा करके आप मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं और उनकी कृपा पा सकते हैं.
मां दुर्गा की पूजा शुक्रवार को क्यों करते हैं?
शाक्त परंपरा यानि की शक्ति की पूजा करने वाले शुक्रवार को अत्यंत पवित्र दिन मानते हैं. शुक्रवार को जो भी साधना या दुर्गा सप्तशती पाठ करते हैं तो वह अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को अत्यंत फलदायी माना जाता है. शुक्रवार को ब्रह्मांड में राजस और सात्विक ऊर्जा का संतुलन होता है.
शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से हैं, जो सौंदर्य, वैभव, प्रेम, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और सुविधाओं का कारक है. मां दुर्गा स्वयं आदिशक्ति हैं और वे सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख प्रदान करती हैं. इस वजह से भी शुक्रवार का दिन मां दुर्गा की पूज का है.
मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां