रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस
भोपाल। “8वां पोषण पखवाड़ा” के अंतर्गत दिनांक 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक मंडल रेल चिकित्सालय, पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल में विभिन्न जागरूकता एवं जनहितकारी गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, भोपाल श्री अजय डोगरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस दौरान गर्भवती महिलाओं के मध्य पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष चर्चा सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा शीघ्र स्तनपान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, बच्चों में स्क्रीन टाइम को कम करने के उद्देश्य से अभिभावकों को व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए गए।कार्यक्रम के अंतर्गत रेल लाभार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने हेतु पेम्फलेट का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त, बच्चों में स्क्रीन के विकल्प के रूप में खेल-कूद को बढ़ावा देने हेतु पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई तथा ओपीडी परिसर में बच्चों के लिए पारंपरिक खेल “लंगड़ी” जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई और उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की।
मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग की घटना, अस्पताल पहुंचे कई लोग
गोरखपुर में हवन-पूजन, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की प्रार्थना
क्या लोन जल्दी चुकाने पर देना होगा चार्ज? जानें RBI के नियम
रुझानों में भाजपा की मजबूत शुरुआत, बंगाल में 126 सीटों पर बढ़त
जेके हॉस्पिटल में सुरक्षा पर सवाल, लिफ्ट शॉफ्ट में गिरा मरीज
बांग्लादेश-भारत संबंधों में नरमी, वीजा सेवाएं दोबारा बहाल
दिलीप सोनी: सख्त पुलिसिंग के साथ शानदार सिंगिंग, आगर SP के रूप में नई जिम्मेदारी
यूपी के 35 लाख उपभोक्ताओं को फायदा, घरेलू कनेक्शन पर चल सकेगी दुकान
15,800 फीट पर बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग, भारत रचेगा इतिहास