सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड: 35 गेंदों में सेंचुरी जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास
वैभव ने अपने डेब्यू की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर इरादे साफ कर दिए थे, लेकिन उनकी असली चमक तब दिखी जब उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल इतिहास का सबसे तेज भारतीय शतक अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर भी उनके प्रशंसक बन गए हैं।
बॉर्डर ने वैभव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी को इतनी ताकत के साथ शॉट मारते नहीं देखा। उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी शैली में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा की झलक देखी और उन्हें मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने वाला खिलाड़ी बताया। हालांकि, बॉर्डर ने एक महत्वपूर्ण सलाह भी दी कि वैभव को लंबी रेस का घोड़ा बनने के लिए अपने डिफेंस पर भी काम करना होगा। आईपीएल 2026 में भी उनका शानदार फॉर्म जारी है, जहां उन्होंने शुरुआती सात मैचों में 200 से अधिक रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न, तमिलनाडु में DMK बैकफुट पर
जावेद अख्तर ने फिल्म ‘धुरंधर’ पर कही बड़ी बात, विवाद हुआ तेज
ड्रैगन का सख्त रुख, अमेरिकी पाबंदियों को बताया दखलअंदाजी
गोल्ड इन्वेस्टमेंट पर बड़ा सवाल: क्या अब भी है फायदे का सौदा?
रुझानों में TVK का दबदबा, तमिलनाडु में DMK तीसरे नंबर पर
सियासत में स्टार पावर, चुनावी मैदान में चमके फिल्मी चेहरे
इंदौर में जैन मंदिर से चोरी, चौकीदार बोला- नींद नहीं खुली
छापेमारी से हड़कंप, शहाबुद्दीन परिवार के ठिकानों पर जांच तेज
बंगाल जीत की खुशी में इंदौर में जश्न, पटाखे और मिठाइयों की तैयारी
इजरायल ने दी मंजूरी, अमेरिका से खरीदेगा लड़ाकू विमान