भोपाल में प्रदर्शन पर कड़ा एक्शन, CM हाउस के आसपास धरना बैन
भोपाल: राजधानी भोपाल के मुख्यमंत्री निवास के आसपास के प्रमुख चौराहों पर अब धरना-प्रदर्शन करना भारी पड़ेगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बुधवार को एक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
इन क्षेत्रों में लगा प्रतिबंध:
पुलिस प्रशासन ने शहर के तीन सबसे महत्वपूर्ण चौराहों पर किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन को प्रतिबंधित कर दिया है:
-
पॉलिटेक्निक चौराहा
-
आकाशवाणी चौराहा
-
किलोल पार्क चौराहा
सख्त कार्रवाई की चेतावनी
आदेश के मुताबिक, इन क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों या बिना अनुमति धरना देने वालों पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम वीआईपी मूवमेंट और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
गोल्ड इन्वेस्टमेंट पर बड़ा सवाल: क्या अब भी है फायदे का सौदा?
रुझानों में TVK का दबदबा, तमिलनाडु में DMK तीसरे नंबर पर
सियासत में स्टार पावर, चुनावी मैदान में चमके फिल्मी चेहरे
इंदौर में जैन मंदिर से चोरी, चौकीदार बोला- नींद नहीं खुली
बंगाल जीत की खुशी में इंदौर में जश्न, पटाखे और मिठाइयों की तैयारी
रेलवे अस्पतालों में अब डिजिटल ट्रीटमेंट, UMID कार्ड से मिलेगी पूरी मेडिकल हिस्ट्री
मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग की घटना, अस्पताल पहुंचे कई लोग
गोरखपुर में हवन-पूजन, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की प्रार्थना