प्रशासन की लापरवाही से भड़की आग? एक घंटे देरी से पहुँचा आधा खाली दमकल वाहन
छतरपुर: छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। फिरंगी पछाड़ इलाके में स्थित लक्ष्मी मंदिर के पीछे एक नमकीन गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया, जिससे व्यापारी परिवार को भारी आर्थिक चपत लगी है।
70 लाख के नुकसान का अनुमान
यह गोदाम राकेश नामदेव का बताया जा रहा है। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस हादसे में 50 से 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में भारी मात्रा में नमकीन और पैकिंग सामग्री भरी हुई थी, जो पूरी तरह राख हो गई।
दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
घटना के बाद स्थानीय निवासियों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा गया। रहवासियों का आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची। हद तो तब हो गई जब दमकल की गाड़ी आधा भरा हुआ टैंकर लेकर आई, जिससे कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया और आग बुझाने का काम बीच में ही रुक गया।
जनता ने खुद संभाला मोर्चा
जब सरकारी तंत्र विफल नजर आया, तो स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के आग बुझाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार और मोहल्ले वासियों ने नाराजगी जाहिर की कि इतने बड़े हादसे के बावजूद न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचा और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने सुध ली।
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण