छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
फाइल गुमने के बहाने पर युवक ने खिलाए बादाम, हाउसिंग बोर्ड के दो अधिकारियों पर गिरी गाज
रायपुर|छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के तिफरा कार्यालय में 'याददाश्त' और 'फाइल' को लेकर मचे घमासान के बाद संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे और सहायक पुन्नम बंजारे पर एक्शन लिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
अनोखा विरोध: "बादाम खाइए और फाइल ढूंढिए" पूरा मामला तिफरा हाउसिंग बोर्ड ऑफिस से जुड़ा है, जहाँ तरुण साहू नामक युवक ने एक साल पहले फ्लैट खरीदा था। एक साल बीत जाने के बाद भी विभाग उनकी फाइल नहीं ढूंढ पाया और हर बार 'फाइल गुमने' का बहाना बनाया जाता रहा। परेशान होकर युवक 500 ग्राम बादाम लेकर ऑफिस पहुँचा और अधिकारी की टेबल पर बिखेर दिए। युवक ने वीडियो में तंज कसते हुए कहा, "शायद आपकी याददाश्त कमजोर हो गई है, इसलिए आप बादाम खाइए और मेरी फाइल ढूंढिए।"
अधिकारियों ने लगाया अभद्रता का आरोप वहीं, सहायक स्टेट मैनेजर पूनम बंजारे ने युवक के दावों को नकारते हुए उन पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तरुण साहू ने कार्यालय में बिना अनुमति प्रवेश किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। हालांकि, विभाग ने वर्तमान में वीडियो और शिकायतों के आधार पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें मुख्यालय भेज दिया है।
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण