काम से लौट रहे कारोबारी की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर
पटना। नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी अजीत कुमार (45) की मौत हो गई। एनएच-20 बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित सरकारी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
तगादा कर लौटते समय हुआ हादसा
अजीत कुमार सोहसराय में कपड़े का व्यवसाय करते थे। रविवार को वह कारोबार के सिलसिले में छबीलापुर गए थे। वहां से लौटते समय सड़क पार करते वक्त पटना से आ रही बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के पहियों में फंस गई। स्थानीय लोग उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बस में तोड़फोड़, चालक फरार
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सरकारी बस में तोड़फोड़ की, जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। अजीत अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चे और वृद्ध मां को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम