इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार
इंदौर: इंदौरवासियों का मेट्रो में सफर करने का सपना तकनीकी रूप से तैयार होने के बावजूद अधूरा है। गांधीनगर से रेडिसन चौराहे तक का 17 किलोमीटर का रूट पूरी तरह तैयार है और 26 मार्च को 'कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी' से हरी झंडी भी मिल चुकी है। इसके बावजूद, उद्घाटन की तारीख तय न होने के कारण संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
देरी की मुख्य वजह:
मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, अंतिम मंजूरी के लिए प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भेजा गया है। चर्चा है कि प्रधानमंत्री वर्चुअली या केंद्र सरकार का कोई मंत्री इंदौर आकर इसका शुभारंभ करेगा। पांच राज्यों में जारी चुनाव और वीवीआईपी व्यस्तता को भी इस देरी का बड़ा कारण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर निर्माण कार्य समय पर पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब सारा दारोमदार उद्घाटन कार्यक्रम की तिथि पर है।
इन इलाकों को मिलेगा लाभ:
यह रूट सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, विजय नगर और रेडिसन जैसे व्यस्त कमर्शियल क्षेत्रों और आईटी पार्क को जोड़ता है। सांसद शंकर लालवानी ने आश्वासन दिया है कि शहरी कार्य मंत्रालय जल्द ही कार्यक्रम की योजना बनाकर लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराएगा।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम