तेज रफ्तार का कहर: पुसपाल घाट में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित तीन लोग घायल
जगदलपुर। बस्तर जिले के पुसपाल घाट क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसा घटित हुआ। यहाँ कंक्रीट से लदा एक हाइवा वाहन घाट के मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना की चपेट में आने से वाहन चालक और दो अन्य ग्रामीण घायल हो गए हैं।
जवानों ने संभाला मोर्चा
हादसे की जानकारी मिलते ही पास ही तैनात 188 बटालियन सीआरपीएफ के जवान सक्रिय हो गए। वाहन पलटने की आवाज सुनते ही जवान तत्काल मौके पर पहुँचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे चालक और ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।
प्राथमिक उपचार के बाद भेजे गए अस्पताल
गनीमत रही कि इस घटना में किसी को भी जानलेवा चोटें नहीं आई हैं। सीआरपीएफ के जवानों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई, जिसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि यह वाहन पुसपाल घाट कैंप से ककनार की ओर जा रहा था, तभी मोड़ पर यह हादसा हो गया।
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह