RCB vs CSK मैच के बाद बवाल: ‘डोसा-इडली’ गाने से भड़की Chennai Super Kings, BCCI तक पहुंचा मामला
आईपीएल 2026 में एक नया विवाद सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से (BCCI) से शिकायत की है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डीजे द्वारा बजाए गए गाने और की गई टिप्पणियां अच्छी नहीं थीं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके ने शिकायत दर्ज करवाई है, उसमें कहा गया है कि मैच के दौरान 'डोसा, इडली, सांभर, चटनी' वाला वायरल गाना बजाया गया। यह गाना गना अप्पू ने गाया है और अक्सर सोशल मीडिया पर साउथ इंडियन स्टीरियोटाइप से जोड़कर इस्तेमाल किया जाता है।
बीसीसीआई ने शिकायत पर शुरू की जांच
एक शीर्ष आईपीएल अधिकारी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हमें सीएसके से शिकायत मिली है और हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस बयान से साफ है कि मामला अब आधिकारिक तौर पर बोर्ड के संज्ञान में है और आगे कार्रवाई संभव है।
सीएसके मैनेजमेंट की कड़ी प्रतिक्रिया
सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'डीजे आमतौर पर घरेलू टीम का समर्थन करते हैं, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की गईं, इसी वजह से हमने बीसीसीआई को पत्र लिखा है।' उन्होंने आगे यह भी जोड़ा, 'डीजे का काम विपक्षी खिलाड़ियों का अपमान करना नहीं है।'
पुराने विवाद से भी जुड़ा है गाना
यह गाना चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता से भी जुड़ा रहा है। फैंस अक्सर इसे सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करते रहे हैं। पिछले साल जितेश शर्मा का इस गाने को गाते हुए वीडियो भी सामने आया था, जिस पर सीएसके के फैंस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उस घटना के बाद सीएसके के मैनेजमेंट ने कथित तौर पर अधिक स्पष्ट दिशानिर्देश लागू किए, ताकि डीजे विपक्षी खिलाड़ियों या फैंस को निशाना बनाने से बचें। काशी विश्वनाथन ने इस मामले पर कहा, 'जितेश वाली घटना के बाद इसे काफी समय से नहीं दोहराया गया था। डीजे का काम विपक्षी खिलाड़ियों पर टिप्पणी करना नहीं है। इसके अलावा, हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि हमारे पास बड़ी संख्या में हमारा समर्थन करने वाला शानदार फैनबेस है।'
मैच के दौरान टिप्पणियों पर भी आपत्ति
सीएसके टीम मैनेजमेंट ने सिर्फ गाने ही नहीं, बल्कि मैच के दौरान डीजे द्वारा खिलाड़ियों के आउट होने पर की गई टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई। एक सीएसके अधिकारी ने कहा, 'डीजे वहां प्रतिद्वंद्वियों को कमतर दिखाने या उनका अपमान करने के लिए नहीं होते।' अब यह देखने वाली बात होगी कि बीसीसीआई इस पर क्या एक्शन लेता है।
पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
इस विवाद के बीच आरसीबी शानदार फॉर्म में है और लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है और टीम पांच मैचों में चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
कांग्रेस प्रभारी बोले- गठबंधन का फैसला पड़ा भारी
खुजली और रूसी से राहत के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
सरकार का बड़ा फैसला, अब बढ़ेगी कर्मचारियों की जेब
Deepak Chahar की बहन के बयान से क्रिकेट जगत में हलचल
सबरीमाला केस: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी बहस
जबलपुर में हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू
बंगाल जीत के बाद और सशक्त हुआ ‘ब्रांड मोदी’, राज्यसभा में भी बढ़ी ताकत
‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर नई बहस, सियासी हलकों में हलचल
शहद के गुण जानकर रह जाएंगे हैरान, आयुर्वेद में बताया गया अमृत
तवी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट से बदलेगी जम्मू की तस्वीर, पर्यटन को नई रफ्तार