कफ सिरप की आड़ में अवैध धंधा, 59 बोतल कोडिन बरामद
खगड़िया। बिहार में अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत महेशखूंट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के धंधे और अनैतिक देह व्यापार का एक साथ भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप की खेप बरामद की और मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी
एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार को गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि महेशखूंट थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि राजधाम के पूवारी टोला में एक किराये के मकान में हरिओम मेडिकल हॉल की आड़ में अवैध गतिविधियां चलाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे छापेमारी की गई।
नशे का सामान और देह व्यापार का खुलासा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 59 बोतल प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप बरामद किया। इसके साथ ही वहां चल रहे देह व्यापार का भी पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने 5 महिलाओं और 3 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभिमन्यु कुमार, निवासी राजधाम पर आरोप है कि वह बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर इस धंधे में शामिल करता था और किराये के मकान में कमरा उपलब्ध कराता था। इसके अलावा दो अन्य आरोपी किशोर यादव और राजकिशोर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। इनमें 28 इस्तेमाल किए गए कंडोम, 22 पैकेट कंडोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, गर्भनिरोधक और गर्भपात की दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 32,500 रुपए नकद भी जब्त किए गए। इस मामले में महेशखूंट थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज किए गए हैं। नशे के मामले में एनपीडीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया है। वहीं देह व्यापार के मामले में कांड संख्या 62/26 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिल को झकझोर देने वाला केस: Dhar में नवजात की लाश बरामद
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, Madhya Pradesh सरकार का बड़ा कदम
प्रेग्नेंसी में डाइट कंट्रोल क्यों है जरूरी? जानें सही तरीके
गिफ्ट के नाम पर धोखा, युवती बनी साइबर ठगी की शिकार
पुराने फोटो पर टिप्पणी से भड़का राजनीतिक विवाद
बंगाल और असम में मिले जनादेश पर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज
वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव