भीषण हादसा: स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दो की हालत नाजुक
सासाराम। बिहार के सासाराम में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
साहू सिनेमा के पास हुआ हादसा
यह घटना नगर निगम सासाराम के पुरानी जीटी रोड स्थित साहू सिनेमा के समीप बुधवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे की है। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल तीन लोग सवार थे, जो एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान साहू सिनेमा के पास अचानक स्कॉर्पियो का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे पेड़ से जा टकराया।
पान दुकानों को भी हुआ नुकसान
अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर के दौरान पेड़ के पास स्थित पान दुकान की दो गुमटियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गुमटियां दूर जा गिरीं। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद पूरी तरह चिपट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद एक शव और दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घटना में घायल हुए दोनों युवकों की पहचान 27 वर्षीय प्रतिक राज और 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
दिल को झकझोर देने वाला केस: Dhar में नवजात की लाश बरामद
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, Madhya Pradesh सरकार का बड़ा कदम
प्रेग्नेंसी में डाइट कंट्रोल क्यों है जरूरी? जानें सही तरीके
गिफ्ट के नाम पर धोखा, युवती बनी साइबर ठगी की शिकार
पुराने फोटो पर टिप्पणी से भड़का राजनीतिक विवाद
बंगाल और असम में मिले जनादेश पर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज
वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव