MP BJP कोर ग्रुप की अहम बैठक — Uniform Civil Code और महिला आरक्षण बिल पर होगी चर्चा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश का कोर ग्रुप तैयार कर लिया है। इसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा मंत्री राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल एवं अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को शामिल किया गया हैं।इनके अलावा पूर्व मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य विष्णुदत्त शर्मा, लता वानखेड़े और मंत्री संपतिया उइके को भी कोर ग्रुप में रखा गया है।
शाम 7 बजे से शुरू होगी बैठक
मध्य प्रदेश भाजपा के नए संगठन के साथ कोर ग्रुप की पहली बैठक मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को शाम 7 बजे से होगी। इसमें पार्टी के कामकाज की समीक्षा के साथ समान नागरिक संहिता (यूसीसी), 33 प्रतिशत महिला आरक्षण वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विधानसभा-लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर भी बात होगी। सहकारिता क्षेत्र में नियुक्तियों, चुनाव और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला इकाइयों के साथ मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी।
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप