मौसम ने ली करवट, यूपी में बढ़ेगी तपिश, IMD का अलर्ट जारी
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में अब पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है और इसके साथ ही भीषण गर्मी की दस्तक साफ महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के बाद एक सप्ताह के भीतर तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी, जिससे बैसाख की तपिश भरी गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसान पहले से ही बढ़ती गर्मी से परेशान हैं।
रविवार को प्रयागराज 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि वाराणसी 39.3 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं बांदा में रात का तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले दस दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहने और हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि किसी सक्रिय मौसम तंत्र के अभाव में आने वाले दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इससे गर्मी का असर और तीखा होगा तथा लू जैसी परिस्थितियां बनने की भी आशंका है।
पछुआ के सुस्त पड़ते ही चुभने लगी धूप
राजधानी में तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी है। रविवार को पछुआ की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी और धूप चुभने लगी। बृहस्पतिवार से रविवार के बीच तीन दिन में दिन के तापमान में छह डिग्री से ज्यादा का उछाल आया है।मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को पछुआ की रफ्तार थमने के बाद एक हफ्ते में राजधानी के औसत तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी। जल्द ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आसमान साफ रहने और हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री की बढ़त के साथ 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात का पारा 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम