पोखर किनारे चुपके से शव जलाने की कोशिश
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता की हत्या कर ससुरालवालों पर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा है। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बरबट्टा पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित नसरतपुर गांव की है। मृतका की पहचान नीलम कुमारी (उम्र करीब 22 वर्ष), पति रोहित कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि ससुरालवालों ने हत्या करने के बाद शव को गांव के चंवर में बने पोखर के पास जला दिया।
11 महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, नीलम कुमारी जंदाहा थाना क्षेत्र के हुदहुदपुर निवासी विशुनधारी सिंह की पुत्री थी। उसकी शादी करीब 11 महीने पहले नसरतपुर निवासी रोहित कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शुक्रवार सुबह मृतका के मायके वालों को सूचना मिली कि नीलम की हत्या कर दी गई है और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पोखर के पास जला दिया गया है। सूचना मिलते ही मायके के लोग ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार थे।
पोखर के पास मिला शव जलाने का निशान
मायके के लोगों ने खुद खोजबीन की, जिसमें गांव के चंवर में बने पोखर के पास शव जलाने के निशान मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जंदाहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव की तलाश की, लेकिन वह पूरी तरह जलाया जा चुका था। घटनास्थल की घेराबंदी कर एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए हैं।
कई जगहों पर छापेमारी
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महुआ थाना क्षेत्र के किसी गांव में छिपे हैं। इसके बाद जंदाहा पुलिस ने महुआ पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के बाद मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मायके वालों ने पुलिस को लिखित आवेदन देने की बात कही है, जिसके बाद मामले की विस्तृत जानकारी सामने आएगी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस लगातार छापेमारी और जांच में जुटी है। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम