‘DDLJ’ की फिर से धूम, द एकेडमी की पोस्ट में मिली खास जगह
इस पोस्ट में एकेडमी ने दर्शकों से सवाल पूछा कि ‘आपकी पसंदीदा रोमांस फिल्म कौन-सी है जिसमें ट्रैवल भी शामिल हो?’ इसके साथ उन्होंने 4 फिल्मों के पोस्टर भी शेयर किए। इनमें हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्में ‘द हॉलीडे’ और ईट प्रे लव’ शामिल थीं, साथ ही ‘यू, मी एंड टस्कनी’ भी दिखाई गई।
बॉलीवुड फिल्म ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
लेकिन सबसे खास बात यह रही कि इस लिस्ट में बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) भी शामिल थी। बता दें कि 1995 में रिलीज हुई ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है।
शाह रुख खान और काजोल की जोड़ी ने इस फिल्म में राज और सिमरन के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। फिल्म की कहानी यूरोप ट्रिप के दौरान शुरू होती है, जो इसे ‘ट्रैवल रोमांस’ की कैटेगरी में बिल्कुल फिट बनाती है।
फैंस ने बरसाया प्यार
एकेडमी की इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि ‘डीडीएलजे’ का शामिल होना बॉलीवुड के लिए गर्व की बात है। वहीं कुछ लोगों ने मूवी से जुड़े क्लिप्स शेयर किए।
आज भी फैंस के दिलों में राज करती है DDLJ
इस तरह, एक नॉर्मल सवाल के जरिए द एकेडमी ने न सिर्फ रोमांटिक फिल्मों पर चर्चा शुरू की, बल्कि एक बार फिर साबित कर दिया कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ आज भी दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम