व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी ने की रणवीर सिंह की तारीफ, कहा- ‘दिल जीत लिया’
रणवीर सिंह को फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए काफी सराहना मिली। फैंस ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की। मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1055.19 करोड़ रुपये हो गया है और अभी भी फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही। इस बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं।
अच्छा इंसान होना आपको असली स्टार बनाता है
दरअसल, भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी ने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की सादगी और गर्मजोशी की जमकर तारीफ की है। एक्टर से मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा कि यह पल वह ‘कभी नहीं भूलेंगे।’
भीमा खूंटी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सुपरस्टार होना एक बात है, लेकिन एक अच्छा इंसान होना ही आपको असली स्टार बनाता है।’ उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने भी इसे खूब पसंद किया।
उन्होंने अपनी पोस्ट में रणवीर सिंह को ‘सिंपल’ और ‘सम्मानजनक’ बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की है, लेकिन यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।
अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे रणवीर
बता देंं कि यह मुलाकात अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान हुई, जो जामनगर, गुजरात में आयोजित किया गया था। इस खास मौके पर कई बड़े सितारे मौजूद थे, जिनमें जान्हवी कपूर और वीर पहाड़िया भी शामिल थे।
साथ ही सेलिब्रेशन के तौर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह के साथ जान्हवी कपूर और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान जैसे सेलेब्स भी नजर आए थे।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम