फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
भोपाल। खेती को लाभ का धंधा बनाने वालों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा विजन पेश किया है. भोपाल में प्रेस वार्ता के दौरान कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया है कि भारतीय किसानों की विशेषकर छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति को केवल गेहूं और धान पैदा करने से ही नहीं सुधारा जा सकता. आय में क्रांतिकारी बदलाव करने के लिए किसानों को ‘इंटीग्रटेड फार्मिंग’ यानी की एकीकृत कृषि की तरफ मुड़ना ही होगा।
किसान अनाज के साथ शहद और मछली भी पालें
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत में औसतन जोत का आकार मात्र 0.96 हेक्टेयर है और इतने छोटे खेत में पारंपरिक खेती के साथ गुजारा करना मुश्किल है. उन्होंने समाधान देते हुए कहा कि, किसानों को अनाज के साथ-साथ फल, सब्जियां, दूध, और श्री अन्न यानी मोटा अनाज पर भी ध्यान देना होगा. उन्होंने आगे कहा कि किसान एक ही खेत में फसल के साथ पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन और कृषि वानिकी जैसे काम भी कर सकते हैं. वहीं नई तकनीकों और प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादन की लागत घटाना सरकार की प्राथमिकता होती है।
रायसेन में होगा उन्नत कृषि महोत्सव
मंत्री ने बताया कि इस ‘इंटीग्रेटेड मॉडल’ का लाइव प्रदर्शन दिखाने के लिए 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव को आयोजित किया जा रहा है, जहां देश के कई दिग्गज वैज्ञानिक किसानों को इस मॉडल की ट्रेनिंग देंगे।
शिवराज ने जीतू पटवारी के धरने पर किया प्रहार
शिवराज सिंह चाैहान ने जीतू पटवारी द्वारा धान की बोरियां लेकन उनके बंगले पर धरना देने पहुंचने को लेकर कहा कि ये ‘अपरिपक्व राजनीति का हिस्सा है. उन्हाेंने कहा कि ‘अगर कृषि सुधार के लिए कोई काम होता है, तो उसका स्वागत है, लेकिन किसी नेता के बंगले पर बिना किसी पूर्व सूचना के बोरियां लेकर पहुंच जाना एक बड़े नेता के लिए शोभा नहीं देता है. गरिमा और तथ्यों के साथ होनी चाहिए।’
ग्लोबल संकट का बोझ किसानों पर नहीं – शिवराज चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिह चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया है कि ईरान और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर खाद (DAP और यूरिया) की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन भारत सरकार इसका बोझ किसानों पर नहीं आने देगी।
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण