बारिश ने दी राहत: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पारा लुढ़का, आज कैसा रहेगा मौसम?
MP Weather: बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के मौसम में उठापटक देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने दस्तक दी है. रीवा और शहडोल संभाग में पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया है. इस मौसमी हलचल से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन दूसरी तरफ किसानों के फसलें भी खराब हुई हैं. आइए जानते है कि आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD (मौसम केंद्र) के अनुसार
IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, शुक्रवार से प्रदेश में बारिश का दौर थमेगा और भीषण गर्मी पड़ने लगेगी। इससे दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में ही आंधी-बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहे. गुरुवार को भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी देखने को मिली. इनके असर से पूर्वी हिस्से के उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में मौसम बदला रहा.
नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस
मौसम विभाग की मानें तो 15 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा. हालांकि, एमपी में इसका असर कम ही देखने को मिलेगा. मध्य प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी. अगले 5 दिनों तक राज्य में कही भी तेज बारिश और आंधी तूफान की संभावना बिल्कुल भी नहीं दिख रही है.
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच