रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
भोपाल|मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल लाइन परियोजना तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही प्रदेश के कई पहाड़ी और दूरस्थ इलाकों में पहली बार ट्रेन पहुंचेगी और राजस्थान के साथ सीधा रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा. हाल ही में कोटा मंडल के तहत खिलचीपुर से राजगढ़ सिटी के बीच 17.8 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण किया, जिसमें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया. इसे जल्द यात्री सेवाएं शुरू होने का संकेत माना जा रहा है|
187 किलोमीटर ट्रैक बिछाया गया
करीब 276 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में अब तक 187 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जा चुका है, जबकि शेष 89 किलोमीटर का काम तेजी से जारी है. रेलवे ने लक्ष्य रखा है कि मार्च 2026 तक पूरा निर्माण कार्य खत्म कर लिया जाए, ताकि वित्तीय वर्ष 2026-27 से पहले इस लाइन पर संचालन शुरू हो सके|
पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे नए स्टेशन
इस नई रेल लाइन के जरिए राजगढ़ और सीहोर जिले के कई ऐसे स्टेशन पहली बार रेलवे मानचित्र पर शामिल होंगे, जो अब तक रेल सुविधा से वंचित थे. इनमें पिपलहेड़ा, सोनकच्छ, नरसिंहगढ़, जमुनियागंज, कुरावर, श्यामपुर, दुराहा, झारखेड़ा और मुगलियाहाट जैसे इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों के लोगों को अभी तक सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन रेल सेवा शुरू होने के बाद उनकी भोपाल और राजस्थान के प्रमुख शहरों तक पहुंच कहीं अधिक आसान हो जाएगी|
दूरी घटने पर समय की होगी बचत
इस परियोजना का एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि भोपाल और कोटा के बीच की दूरी लगभग 100 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों का 2 से 3 घंटे तक का समय बचेगा. खासतौर पर राजगढ़ और सीहोर के ग्रामीण व पहाड़ी इलाकों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा, जहां अब तक यातायात के सीमित साधन थे. रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से इन क्षेत्रों में रोजगार, व्यापार और शिक्षा के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय विकास को गति मिलेगी|
संभावित किराया (स्लीपर श्रेणी)
संभावित किराए की बात करें तो स्लीपर श्रेणी में मुगलियाहाट तक 100 से 120 रुपये, झारखेड़ा 120 से 140 रुपये, दुराहा 130 से 150 रुपये, श्यामपुर 150 से 170 रुपये, जमुनियागंज 190 से 210 रुपये, कुरावर 170 से 190 रुपये, नरसिंहगढ़ 210 से 240 रुपये, सोनकच्छ 240 से 270 रुपये, पिपलहेड़ा 280 से 320 रुपये और ब्यावरा तक करीब 320 से 360 रुपये तक का किराया रहने की संभावना जताई जा रही है|
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल