IPL के बीच क्लासेन का बयान वायरल
हेनरिक क्लासेन को लेकर एक बार फिर यह सवाल उठने लगा था कि क्या वह दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे, लेकिन इस पर अब खुद खिलाड़ी ने ही पूरी तरह विराम लगा दिया है। दरअसल, क्लासेन ने साफ कर दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करने जा रहे हैं और अपने फैसले पर कायम हैं। 34 वर्षीय इस विस्फोटक बल्लेबाज ने बताया कि यह निर्णय उन्होंने सोच-समझकर लिया है और इसमें उनके परिवार की बड़ी भूमिका रही है।
पिछले साल लिया था संन्यास
पिछले साल जून में क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका के केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलते नजर आ रहे हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उनका प्रदर्शन खासा चर्चित रहा है।
आईपीएल वीडियो में किया खुलासा
हाल ही में आईपीएल के एक वीडियो में क्लासेन अपने साथी नीतीश कुमार रेड्डी से बातचीत करते नजर आए, जहां उन्होंने अपने इस फैसले पर खुलकर बात की। क्लासेन ने कहा, 'मैंने दो सप्ताह तक इसके बारे में सोचा लेकिन फिर फैसला लिया कि वापसी नहीं करनी है।' उन्होंने आगे बताया कि परिवार उनके इस फैसले का सबसे बड़ा कारण है। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें दोबारा देश के लिए खेलने का मन हुआ।'मेरे परिवार की इसमें बड़ी भूमिका है। मेरे दोस्त जब टी20 विश्व कप में अच्छा खेल रहे थे तो मुझे लग रहा था कि मैं क्यों उनके साथ नहीं हूं। मैं वापसी करना चाहता था।'
मार्करम से भी की थी बात
क्लासेन ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने इस बारे में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम से बात की थी। उन्होंने कहा, 'मैंने एडेन से बात भी की। उसने कहा था कि अगर उसे टीम में शामिल किया गया तो मैं जरूर वापसी करूंगा, लेकिन विश्व कप के बाद मुझे लगा कि ऐसा नहीं होगा। इसलिए मैं वापसी नहीं कर रहा।' क्लासेन ने 2024 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और इसके बाद सीमित ओवर फॉर्मेट से भी दूरी बना ली। अब वह पूरी तरह से फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल