जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, भू-माफिया ने मैनेजर पर चलाई गोली; चार आरोपी दबोचे
गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों और भू-माफियाओं का दुस्साहस सामने आया है। यहां करीब 16 एकड़ की कीमती जमीन पर लगी गेहूं की फसल की कटनी कराने पहुंचे मालिक के मैनेजर पर भू-माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। दहशत फैलाने के लिए अपराधियों पर हवाई फायरिंग करने और जमीन छोड़कर भाग जाने की धमकी देने का भी आरोप पीड़ित ने लगाया है। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर निवासी किरण सिन्हा की बेलवा गांव के पास करीब 16 एकड़ जमीन है। इस जमीन की देखरेख उनके मैनेजर जितेंद्र कुमार राय करते हैं। बुधवार को जब जितेंद्र कुमार राय मजदूरों के साथ खेत में लगी गेहूं की फसल की कटनी कराने पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ सफेदपोशों के गुर्गों ने उन पर हमला बोल दिया। मैनेजर का आरोप है कि डराने के उद्देश्य से अपराधियों ने फायरिंग की और चेतावनी दी कि यदि वे दोबारा जमीन पर दिखे तो अंजाम बुरा होगा।
विवाद की पृष्ठभूमि और फर्जीवाड़ा
बताया जाता है कि इस बेशकीमती जमीन पर कुचायकोट के कुछ रसूखदार 'सफेदपोशों' की लंबे समय से नजर है। इस जमीन को हड़पने के लिए पहले फर्जी कागजात भी तैयार कराए गए थे, जिसके संदर्भ में मई 2025 में कुचायकोट थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। पुराना विवाद होने के बावजूद भू-माफिया लगातार जमीन पर कब्जा करने की फिराक में थे।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां
वारदात की सूचना मिलते ही कुचायकोट पुलिस हरकत में आई। मैनेजर जितेंद्र कुमार राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भूमाफिया भोला पांडेय, बलेथा बाजार, जिला सिवान, दीपक कुमार राम, गुड्डू कुमार और नीतीश चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, जिले के एसपी विनय तिवारी ने कहा है कि जिले में भू-माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जो भी कानून हाथ में लेने या जमीन कब्जा करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल