हाईवे पर हाहाकार, NH-27 पर 15 किमी तक लगा जाम
गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बलथरी चेक पोस्ट के पास पिछले 48 घंटे से लगे भीषण जाम ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार तड़के शुरू हुआ यह जाम शुक्रवार सुबह तक उत्तर प्रदेश के तमकुहीराज तक करीब 15 किलोमीटर लंबा हो गया। इस दौरान सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन सड़क पर फंसे रहे, जिससे यात्रियों और खासकर कच्चा माल ढोने वाले ट्रक चालकों की परेशानी लगातार बढ़ती गई।
चेक पोस्ट पर कार्रवाई के बाद बिगड़ी स्थिति
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम चेक पोस्ट पर वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में प्रवर्तन अवर निरीक्षक हेमंत कुमार प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ने लगे। गिरफ्तारी के बाद जांच प्रक्रिया में सख्ती और बदलाव किए गए, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई।
जाम पहुंचा यूपी के तमकुहीराज तक
बुधवार शाम तक जाम उत्तर प्रदेश के सलेमगढ़ तक पहुंच गया था, जो शुक्रवार तक और बढ़कर तमकुहीराज तक फैल गया। इस लंबे जाम के कारण मुख्य सड़क के साथ-साथ वैकल्पिक मार्गों पर भी भारी दबाव देखने को मिल रहा है।
लोग बदल रहे रास्ते, फिर भी राहत नहीं
जाम से बचने के लिए कई यात्री वाहन फाजिलनगर से पंचदेवरी होते हुए मीरगंज की ओर जा रहे हैं। वहीं कुछ वाहन चालक टडवा से छत्रपति चेक पोस्ट और गोपालपुर थाना के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद हालात में खास सुधार नहीं दिख रहा है। जाम से परेशान कई वाहन चालक एनएच-27 पर उल्टी लेन में गाड़ी चलाने को मजबूर हो गए हैं। इस वजह से सड़क पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, जिससे स्थिति और ज्यादा चिंताजनक हो गई है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस भीषण जाम से राहत मिल सके और लोगों को हो रही परेशानी खत्म हो।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल