‘सीता’ के रोल पर साई पल्लवी का नाम, रणबीर ने तोड़ी चुप्पी
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' फिल्म का टीजर हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक खास स्क्रीनिंग के दौरान जारी किया गया। इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने मीडिया और प्रशंसकों से बात की। रणबीर इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। इस दौरान रणबीर ने फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी और रावण के किरदार में यश के बारे में खुलकर बात की।
साई को लेकर रणबीर की राय
रणबीर कपूर ने बताया कि सीता का किरदार साई पल्लवी को देने का फैसला बिल्कुल सही था। उन्होंने कहा, 'जिस दिन मैंने साई पल्लवी को सीता के रूप में देखा, मुझे और नितेश सर को तुरंत समझ आ गया कि उनसे बेहतर कोई और इस भूमिका के लिए नहीं हो सकता। साई बहुत प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।'
यश को लेकर रणबीर की राय
इस दौरान रणबीर ने रावण के किरदार में यश को लेकर भी अपनी राय पेश की। रणबीर ने कहा कि यश में स्टारडम है और रावण जैसे शक्तिशाली किरदार के लिए उनकी दमदार व्यक्तित्व और स्क्रीन पर मौजूदगी बिल्कुल सही है।
'रामायण' का टीजर
टीजर में सीता के रूप में साई पल्लवी की सिर्फ धुंधली झलक दिखाई गई है, जबकि रावण के पुष्पक विमान का शानदार सीन दिखाया गया है, जिसमें यश विमान की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। राम का पहला लुक पहले ही जारी हो चुका है, जिसे देखकर प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। यह टीजर भारत में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर लॉन्च जारी किया गया था। इससे एक दिन पहले ही रणबीर लॉस एंजिल्स में फिल्म 'रामायण' की खास स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे।
फिल्म 'रामायण' के बारे में
'रामायण' फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है और इसे दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म दो भाग में रिलीज होगी। 'रामायण' का पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी दिओल, रवि दुबे और यश ने अभिनय किया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं और 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल