3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
भोपाल|राजधानी भोपाल के नए फोरलेन बायपास को हरी झंडी मिल गई है. इससे शहर में यातायात कम करने के लिए मदद मिलेगी. फोरलेन बायपास निर्माण के साथ ही जबलपुर- बैतूल से इंदौर जाने के लिए भोपाल आने की अब जरूरत नहीं होगी. भापोल आए बिना ही बाहर से इंदौर तक का सफर तय किया जा सकेगा. इस फोरलेन बायपास के बनने से 90 मिनट का सफर महज 20 मिनट में तय किया जा सकेगा|
इन मार्गों से गुजरेगा 31.61 किलोमीटर लंबा फोरलेन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक में इस फोरलेन को मंजूरी दी है. इस फोरलेन को 3225.51 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा. इसकी लंबाई लगभग 32 किलोमीटर(31.62) किलोमीटर होगी. बताया जा रहा है कि प्रस्तावित फोरलेन मंडीदीप रतनपुरमार्ग से भोपाल-देवास मार्क तक बनेगा|
90 मिनट की दूरी 20 मिनट में ही पूरी होगी
इस फोरलेन के बनने से सड़क मार्ग के यात्रियों की दूरी में कमी आएगी. अब तक जो सफर 90 मिनट में तय किया जाता था, वो अब महज 20 मिनट में ही पूरा किया जा सकेगा. दरअसल जबलपुर-बैतूल से इंदौर जाने के लिए अब तक भोपाल होकर गुजरना पड़ता था. जिसके कारण 21 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी. लेकिन अब भोपाल आने की जरूरत नहीं होगी. इसके साथ ही सड़कों पर भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा|
भोपाल शहर को यातायात से मिलेगी राहत
इस फोरलेन के बनने से भोपाल शहर में ट्रैफिक से भी बड़ी राहत मिलेगी. इंदौर के लिए जाने वाले वाहन अब शहर में प्रवेश नहीं करेंगे. फोरलेन के जरिए वे सभी वाहन बाहर से ही निकल जाया करेंगे. यह परियोजना शहर के यातायात को सुगम बनाएगी. बता दें कि पहले इस योजना को बायपास मंडीदीप के पास इकायाकलां तक बनाने की थी, जिसके कारण 6 किलोमीटर वन क्षेत्र इसमें शामिल किया जा रहा था, लेकिन अब ये घटकर 5.25 किलोमीटर हो गया है|
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल