पहली गेंद, पहला झटका! IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाले गेंदबाज
आईपीएल 2026 में मोहम्मद शमी ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो उन्हें लीग के सबसे खतरनाक नई गेंद के गेंदबाजों में शामिल करता है। शमी अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा पांचवीं बार किया और इस मामले में बाकी सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया।
दिग्गजों के बीच शमी नंबर-1
- इस खास लिस्ट में शमी के बाद कई दिग्गज गेंदबाज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। शमी ने पारी के पहली गेंद पर पांच बार विकेट लिए हैं। यानी उनके नाम पारी की पहली गेंद पर कुल पांच विकेट हैं।
- इसके बाद दूसरे स्थान पर तीन-तीन बार यानी तीन-तीन विकेट के साथ संयुक्त रूप से आठ गेंदबाज हैं। इनमें प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस शामिल हैं।
- वहीं, सात गेंदबाजों ने दो-दो बार ऐसा किया है। इनमें जोफ्रा आर्चर, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, जहीर खान, एल्बी मोर्कल, डर्क नैनेस, इरफान पठान शामिल हैं।
- यह आंकड़े दिखाते हैं कि नई गेंद से शुरुआती झटका देने में शमी का कोई मुकाबला नहीं है।
केएल राहुल बने शिकार
लखनऊ और दिल्ली के मुकाबले में शमी ने केएल राहुल को पारी की पहली ही गेंद पर आउट कर इतिहास रच दिया। राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जिससे दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। पहली गेंद पर विकेट लेने का असर पूरे मैच पर पड़ता है, क्योंकि इससे बल्लेबाजी टीम पर तुरंत दबाव बन जाता है।
दिल्ली ने छह विकेट से जीता मैच
इसी दबाव में दिल्ली ने 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रन पर चार विकेट तुरंत गंवा दिए थे। हालांकि, समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को छह विकेट से जीत दर्ज कराई। दिल्ली ने छह विकेट से जीत हासिल की। समीर ने अर्धशतक लगाया।
लखनऊ की कमजोर बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 141 रन पर सिमट गई। कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ सात रन बना सके। मिचेल मार्श ने 35 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल समद ने 36 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट हासिल किए।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव