बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई
भोपाल। कांग्रेस ने आज भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र स्थित स्टेट लेबर कॉलोनी की झुग्गी बस्ती को तोड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से सैकड़ों गरीब परिवारों को बेघर करने वाली इस कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोकने का आग्रह किया है। इसी के साथ उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव दीप्ति सिंह, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया, पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित कई नेता शामिल थे।
कांग्रेस ने झुग्गी बस्ती तोड़ने के प्रस्ताव के खिलाफ दिया ज्ञापन
कांग्रेस ने कहा है कि भोपाल में गोविंदपुरा लेबर कॉलोनी की झुग्गी बस्ती को तोड़ने की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए। इसे लेकर कलेक्टर को आज ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में बताया गया कि लेबर कॉलोनी में निवासरत परिवार वर्ष 1982 से यहां रह रहे हैं। 29 मार्च को नगर निगम का अमला पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर बस्ती को तोड़ने पहुंचा लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कार्रवाई टल गई। इसके बाद प्रशासन ने रहवासियों को दो दिन में घर खाली करने की चेतावनी जारी की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बस्तीवासियों के पास वैध पट्टे हैं और वे नियमित रूप से कर एवं बिजली बिल का भुगतान करते हैं। ऐसे में उन्हें जबरन हटाना अन्यायपूर्ण और अमानवीय होगा।
प्रशासन से की ये मांगें
कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की है कि गोविंदपुरा क्षेत्र में लेबर कॉलोनी की झुग्गी बस्ती को तोड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई तत्काल प्रभाव से रोकी जाए। सड़क निर्माण और विकास कार्य के लिए वैकल्पिक मार्ग का परीक्षण कर बस्ती को सुरक्षित रखा जाए। बिना वैध प्रक्रिया और पूर्व सूचना किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि बस्ती में रहने वालों को किसी भी प्रकार की धमकी या प्रताड़ना न दी जाए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भरोसा जताया है कि प्रशासन इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर न्यायपूर्ण निर्णय लेगा। मांगें न मानने पर कांग्रेस ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, चुनाव आयोग ने जारी किया प्लान
भिवानी की दीपिका ने रचा इतिहास, 499 अंक हासिल कर बनीं टॉपर
भिंड में BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति पर लगी रोक
CSK ने शेयर किया मजेदार वीडियो, हमशक्ल को देखकर चौंके अंशुल कंबोज
एशेज में हार के बाद इंग्लैंड बोर्ड का बड़ा कदम, चयन प्रक्रिया में बदलाव
प्रतीक पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में भावुक दिखे अखिलेश यादव और शिवपाल
जासूसी ऑपरेशन के बीच क्रैश हुआ दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन
जीतू पटवारी का सुझाव: सरकारी उत्सवों पर एक साल का प्रतिबंध लगे
महू में अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान सिंघार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Gold Silver Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में मामूली गिरावट