4.80% बढ़ोतरी वापस लेने की मांग तेज
भोपाल|मध्य प्रदेश में प्रस्तावित बिजली दरों में 4.80 प्रतिशत वृद्धि को लेकर सियासत तेज हो गई है. जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर इस फैसले का कड़ा विरोध जताया है और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है. पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता के लिए बिजली दरों में वृद्धि एक और बड़ा झटका है|
एक दशक में 22 से 24 प्रतिशम बढ़ोतरी – पटवारी
जीतू पटवारी ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रदेश में बिजली दरों में 22 से 24 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम दरों में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि हर महीने ईंधन समायोजन प्रभार (एफपीपीएएस) के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं पर कुल भार और बढ़ रहा है|
पटवारी ने सवाल उठाया कि जब बिजली कंपनियां लगातार घाटे में बताई जाती हैं, तो उनकी जवाबदेही क्यों तय नहीं की जाती और हर बार इसका भार जनता पर ही क्यों डाला जाता है. कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह निर्णय गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के हितों के खिलाफ है. बिजली महंगी होने से छोटे उद्योग और व्यापार भी प्रभावित होंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है|
कांग्रेस सड़कों से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी
ईवी चार्जिंग पर दी जा रही छूट को भी कांग्रेस ने भ्रामक बताया. पटवारी का कहना है कि प्रदेश में अभी विद्युत वाहनों का उपयोग सीमित है, ऐसे में इस छूट का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा, जबकि बिजली दरों में वृद्धि का असर हर घर पर पड़ेगा. कांग्रेस ने मांग की है कि बिजली दरों में प्रस्तावित 4.80 प्रतिशत वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए. साथ ही एफपीपीएएस जैसे अतिरिक्त शुल्कों की पारदर्शी समीक्षा और बिजली कंपनियों के घाटे की स्वतंत्र जांच कराई जाए. पटवारी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस सड़कों से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी|
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर