आंध्र प्रदेश बस हादसे पर शोक की लहर, प्रधानमंत्री कार्यालय ने की सहायता की घोषणा
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक निजी बस की एक ट्रक से टक्कर होने के बाद उसमें आग लग जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बस दुर्घटना में मौतों पर तेलांगना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं- रेवंत रेड्डी
रेवंत रेड्डी ने एक्स पर लिखा है, “मार्कपुरम में हुई बस दुर्घटना से गहरा सदमा लगा है। इस घटना में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए हम आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। मैंने मुख्य सचिव रामकृष्ण राव को निर्देश दिया है कि वे तेलंगाना राज्य के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जा रही इस बस दुर्घटना में मृतकों और घायलों का विवरण प्राप्त करें और युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू करने के लिए आंध्र प्रदेश के अधिकारियों के साथ समन्वय करें।”
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
दरअसल, आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार सुबह 6:30 बजे एक निजी ट्रैवल बस की टिपर ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 13 लोग जलकर मर गए और 15 अन्य घायल हो गए। आग लगने से दोनों वाहन पूरी तरह जल गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बस हैदराबाद से प्रकाशम जिले के पामुरु आ रही थी। मृतक कनिगिरी और पामुरु के निवासी थे। टिपर कंक्रीट से लदा हुआ चिमाकुर्थी से मार्कपुरम जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां लगाई गईं।
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल