पेट्रोल-डीजल और गैस संकट पर केंद्र की बड़ी समीक्षा बैठक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (27 मार्च) को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि मीटिंग के दौरान डीजल-पेट्रोल और LPG गैस सिलेंडर को लेकर समीक्षा हो सकती है. इसके साथ ही पश्चिम एशिया में जंग और भारत पर असर के बारे में चर्चा हो सकती है।
चुनावी राज्य नहीं होंगे शामिल
बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्यों में आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों और योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. मीटिंग का उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना को बढ़ावा देना है ताकि आपस के तालमेल को सुनिश्चित किया जा सके. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक जिन राज्यों में चुनाव होना है, उनके मुख्यमंत्री मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे. इन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ अलग से कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से बैठक होगी।
मुख्यमंत्रियों के साथ क्या बातचीत करने वाले हैं ?
मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद पीएम मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में अपनी बात रखी थी. भाषण के दौरान उन्होंने कच्चा तेल और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘मेड इन इंडिया’ के रोडमैप पर जोर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने राज्यों को जमाखोरी रोकने के निर्देश दिए थे।
सर्वदलीय बैठक में रखी थी अपनी बात
इससे पहले बुधवार (25 मार्च) को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया था. देश में मौजूद हालात को लेकर मीटिंग में चर्चा हुई. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि ऐसे मुश्किल हालात में हम सभी को एक साथ खड़ा होना होगा. गैस और ऑइल संकट पर सरकार ने अपना पक्ष रखा और विपक्ष ने सुझाव दिया।
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल