देशभक्ति कार्यक्रम में श्रद्धांजलि के बीच दिखी उदासीनता, कुर्सियां खाली रही
पटना। राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के सवेरा उत्सव हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ में प्रशासनिक विफलता सामने आई है। कार्यक्रम को लेकर मंच सजा दिया गया, पूरे हॉल में लगभग तीन सौ कुर्सियां और अतिथियों के लिए सोफा लगाया गया, लेकिन कुर्सियां लोगों का इंतजार करती रह गईं।
प्रस्तुति पर नहीं बजी तालियां
कार्यक्रम में दूरदर्शन के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी, लेकिन तालियों की गूंज सुनाई नहीं दी। अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बाढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मोर्चा संभाला, लेकिन हैरत की बात तब हुई जब दीप प्रज्वलन के समय सभी मंच पर चले गए और हॉल की अधिकांश कुर्सियां खाली रह गईं।
भीड़भाड़ वाले इलाके में था कार्यक्रम
कार्यक्रम में मुश्किल से बीस लोग ही शामिल थे, जिनमें तीन से चार आम लोग थे, जबकि बाकी अनुमंडल के कर्मी मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम स्थल भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है।
कई दिनों से की जा रही थी तैयारी
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी अनुमंडल प्रशासन और बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा कई दिनों से की जा रही थी, लेकिन इस संबंध में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिसके कारण जानकारी के अभाव में लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। यह कार्यक्रम अनुमंडल प्रशासन और लोगों के बीच तालमेल की स्थिति को भी दर्शाता है। वहीं, इस कार्यक्रम स्थल से लगभग पचास मीटर दूर रामनवमी को लेकर तैयारियां की जा रही थीं, जहां अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ