MP में घर-घर पाइपलाइन गैस, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
भोपाल|मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव का असर अब भारत में लोगों की रसोई तक पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने से घरेलू गैस (LPG) सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की हाेने और कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे समय में मध्य प्रदेश के कई शहरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) एक अच्छा भरोसेमंद और आसान विकल्प बनकर उभर रहा है|
ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा शिवपुरी और बालाघाट जैसे शहरों में पीएनजी गैस कनेक्शन एलपीजी सिलेंडर की झंझट खत्म करता है और पूरे दिन 24 घंटे निर्बाध तरीके से गैस सप्लाई देकर लोगों को बड़ी राहत दे रहा है|
एमपी में ये कंपनी कर रही सप्लाई
Aavantika Gas Limited
- इंदौर
- उज्जैन
- पीथमपुर
- ग्वालियर
यह कंपनी GAIL और HPCL दोनों की जॉइंट वेचर है और प्रदेश के इन शहरों में घरेलू पीएनजी सप्लाई करती है|
Think Gas
- भोपाल
- राजगढ़
Megha City Gas Distribution Pvt Ltd
- जबलपुर
- बालाघाट
- छिंदवाड़ा
- रीवा
- शिवपुरी
इस कंपनी को एमपी में पीएनजीआरबी से इन सभी क्षेत्रों में गैस नेटवर्क विकसित करने की अनुमति मिली है और इंडस्ट्रियल व घरेलू सप्लाई शुरू की जा रही है|
PNG गैस कनेक्शन लेने के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल, या पानी बिल)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- मकान से जुड़े दस्तावेज (मालिकाना या फिर किरायेदारी)
कैसे करें आवेदन?
पीएनजी कनेक्शन के लिए उपभोक्ता तीन तरीकों से आवेदन कर सकते हैं|
- अपने शहर में गैस कंपनी के ऑफिस जाकर फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं.
- कंपनियां सोसाइटी या कॉलोनियों में कैंप लगाकर आवेदन करती है आप वहां कर सकते हैं.
- सर्वे टीम के घर आने पर सीधे तौर पर आवेदन कर सकते हैं.
- घर बैठे भी पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकता है.
- पीएनजी कनेक्शन के लिए घर बैठे भी इन लिंक के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है.
- Think Gas – https://www.think-gas.com/
- Aavantika Gas Limited – https://www.aglonline.net
- Megha City Gas Distribution Pvt Ltd – https://www.meghagas.com/
- Naveriya Gas Pvt Ltd – https://ngplindia.com
कनेक्शन के लिए प्रोसेस
- ऑनलाइन आवेदन
- दस्तावेज अपलोड
- वेरिफिकेशन
- इंस्टॉलेशन
कनेक्शन मिलने के बाद होने वाली प्रक्रिया
- घर तक पाइपलाइन बिछाई जाती है.
- घर में गैस मीटर और सेफ्टी सिस्टम लगाया जाता है.
- रसोइ घर तक सीधा कनेक्शन दिया जाता है.
- 24*7 गैस सुविधा शुरू हो जाती है|
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान