छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी का किया शैक्षणिक भ्रमण
कोरबा: कोरबा पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर में संचालित बीकन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मानिकपुर पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस व्यवस्था और उसकी कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को चौकी के दैनिक कार्यों और संचालन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।शैक्षणिक भ्रमण अंतर्गत पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि अपराध या आपातकालीन स्थितियों में पुलिस कैसे कार्य करती है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्हें शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, गश्त व्यवस्था, अपराधों की जांच और कानून व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी।
इस अवसर पर मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में वे बिना किसी झिझक के पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व के प्रति भी जागरूक किया। छात्रों ने पुलिस चौकी के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और पुलिस अधिकारियों से कई प्रश्न पूछे। अधिकारियों ने मित्रवत ढंग से उनके सवालों के जवाब दिए, जिससे छात्र-छात्राओ में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई और उनका उत्साह बढ़ा।
पुलिस ने विद्यार्थियों को बैड टच-गुड टच, आत्मरक्षा के तरीके, पुलिस की कार्यप्रणाली, मालखाना और बंदी घर जैसी विभिन्न कानूनी जानकारी सहित छात्र-छात्राओं से संबंधित योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। स्कूल की शिक्षिका कल्पना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों और पुलिस के बीच दोस्ताना संबंध विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के मन में पुलिस के प्रति व्याप्त भय समाप्त होता है और वे पुलिस को अपना मित्र, सहयोगी मानने लगते हैं।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज