राज्यसभा वोट के बाद अनंत सिंह का फैसला, चुनावी राजनीति से लेंगे संन्यास
मोकामा। से जनता दल यूनाईटेड के टिकट पर विधायक बने बाहुबल अनंत सिंह ने 2030 में विधानसभा चुनाव नही लड़ने का एलान कर दिया है। राज्यसभा के लिए वोटिंग करने बेऊर जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने स्पष्ट कह दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनके बेटे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जा रहे लेकिन हमारे दल के नेता रहेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार में काफी संभावनाएं हैं, उनमें सीएम बनने के सारे गुण हैं।
सीएम नीतीश कुमार के राज्सभा जाने से आहत हुए अनंत
बताया जा रहा है कि अनंत सिंह सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर से वह काफी आहत हैं। इसलिए उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं। जनता के बीच हमेशा रहेंगे। केवल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। जेल से निकलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जेल से बाहर निकलेंगें।
अनंत सिंह के बेटों ने की थी सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात
दो महीना पहले ही अनंत सिंह के बेटे अंकित और अभिषेक ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। अंकित और अभिषेक के साथ उनकी मां और मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी भी थीं। तब से इस बात की चर्चा थी कि अंकित और अभिषेक अपने पिता की विरासत जल्द संभाल सकते हैं। अब आज अनंत सिंह के एलान के बाद यह बात साफ हो गई कि उनके बेटे राजनीति में आएंगे।
अनंत सिंह पर दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप
बिहार में विगत 30 अक्तूबर (बृहस्पतिवार) को दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के साथ मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दोपहर करीब एक बजे हिंसक झड़प की खबर आई थी। दुलारचंद्र के परिजनों ने आरोप लगाया था कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके बाद पटना पुलिस ने अनंत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अनंत सिंह जेल से ही चुनाव लड़े और जीते। फिलहाल वह जेल में ही हैं।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ