गंगा में नहाते समय हादसा, बचाने गए तीन लोग भी फंसे
पटना। जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उमानाथ गंगा घाट के दूसरी ओर स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान कर रही एक ही परिवार की चार लड़कियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी पानी में कूद गए, लेकिन तेज धार के कारण वे भी डूबने लगे। मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र से एक परिवार श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने आया था। परिवार के कुछ सदस्य नाव से गंगा के दूसरे छोर पर स्नान करने चले गए, जबकि कुछ लोग इस पार ही रुके हुए थे। बताया जाता है कि उमानाथ घाट के सामने गंगा के दूसरे किनारे पर कोई पक्का घाट नहीं बना है। वहां कहीं पानी कम तो कहीं अचानक गहरा हो जाता है, इसके बावजूद लोग स्नान करने के लिए उस पार चले जाते हैं। इसी दौरान परिवार की चार लड़कियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं और बचाने के लिए शोर मचाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर वहां मौजूद एक महिला समेत तीन लोग उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गए। लेकिन गंगा की तेज धारा और घबराई लड़कियों ने बचाने आए लोगों को कसकर पकड़ लिया, जिससे कुल सातों लोग डूबने लगे। घटना के दौरान आसपास मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। नाविकों ने छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक लड़की गंगा में डूबकर लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लापता लड़की की तलाश के लिए स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है।
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान