खाने-पीने के बहाने साथ ले गए, फिर सुनसान जगह पर वारदात
मुजफ्फरपुर। जिले में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। कोलकाता से पर्व मनाने गांव लौटे 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बोचहा थाना क्षेत्र के उनसर पंचायत स्थित पराती गांव की है। मृतक की पहचान संतलाल साह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, सूरज तीन दिन पहले ही होली मनाने कोलकाता से अपने गांव आया था। बुधवार शाम उसके दो दोस्त उसे घर से बुलाकर पास के एक बगीचे में ले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करते हुए वहां पहुंचे, जहां सूरज गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे गोली लगी थी और वह अचेत हो रहा था।
आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि गोली उसकी पीठ में फंसी हुई थी और हालत बेहद नाजुक थी। देर रात करीब डेढ़ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोस्तों ने खाने-पीने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया और बाद में मामले को दबाने की कोशिश भी की। मामले में एसडीपीओ ईस्ट-वन अलय वत्स ने बताया कि देर रात गोली लगने से युवक की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर दो युवकों को नामजद किया गया है, जिन्होंने मृतक को घर से बुलाया था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से