स्मार्टफोन निर्यात 30 अरब डॉलर के पार: दुनिया का विनिर्माण केंद्र बनता भारत, 2025 में 30 करोड़ फोन का उत्पादन
देश में 2025 में हुए कुल निर्यात में स्मार्टफोन का दबदबा रहा। इस अवधि में स्वदेशी निर्मित 30 अरब डॉलर मूल्य से अधिक का स्मार्टफोन निर्यात किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी साझा करते हुए कहा, भारत अब दुनिया का स्मार्टफोन विनिर्माण केंद्र बनता जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-दिसंबर, 2025 के दौरान देश का स्मार्टफोन निर्यात 30 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान करीब 60 अरब डॉलर (5.5 लाख करोड़ रुपये) के स्मार्टफोन का उत्पादन हुआ, जबकि निर्यात 22 अरब डॉलर (करीब दो लाख करोड़ रुपये) रहा। देश से इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र का कुल निर्यात 2025 के दौरान 44 अरब डॉलर (चार लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया। इस साल चार सेमीकंडक्टर संयंत्रों में उत्पादन शुरू करने के बाद इसके निर्यात में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बाजार शोध संस्था काउंटरपॉइंट रिसर्च के सह-संस्थापक एवं शोध उपाध्यक्ष नील शाह ने कहा, एपल ने चीन पर अमेरिकी टैरिफ लगने के बाद भारत में विनिर्माण बढ़ाकर देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है। भारत में 2025 में 30 करोड़ स्मार्टफोन का उत्पादन होने का अनुमान है और हर चार में से एक स्मार्टफोन का निर्यात किया गया। उच्च औसत विक्रय मूल्य (एएसपी) वाले अमेरिकी बाजार में एपल, सैमसंग और मोटोरोला की मजबूत मांग ने निर्यात मूल्य को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया।
एपल ने रिकॉर्ड 50 लाख आईफोन की आपूर्ति की
इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की तीसरी तिमाही में एपल ने घरेलू बाजार में 50 लाख आईफोन की आपूर्ति की, जो किसी भी तिमाही का उच्चतम स्तर है। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल प्रीमियम (53,000-71,000 रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन) और सुपर-प्रीमियम सेगमेंट (71,000 रुपये से अधिक कीमत वाले) दोनों में सबसे आगे है। इसने सितंबर तिमाही के दौरान भारत के स्मार्टफोन मार्केट की वृद्धि की रफ्तार बढ़ाई।
बुलडोजर और मजदूरों की टीम ने संभाली कमान, लगातार गिर रहे भवन
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
आदर्श स्टेशनरी पर कंगारू स्कूल संचालक की शिकायत, एफआईआर दर्ज
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप