झारखंड : ओड़िशा से झारखंड तक बिछा तस्करी का जाल, जानें कैसे कोच के अंदर छिपाया जा रहा माल
Ranchi सहित झारखंड के कई जिलों में ओडिशा से बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है। पुलिस की सख्ती के बाद तस्करों ने सड़क मार्ग छोड़कर अब रेल मार्ग का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ट्रेनों के जरिए ओडिशा से गांजा लाकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई किया जा रहा है।
इस मामले में राजकीय रेल पुलिस (GRP) और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीते एक वर्ष में विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 63 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार लोगों में आधे से ज्यादा अंतरराज्यीय तस्कर बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस नेटवर्क के तार झारखंड और ओडिशा के अलावा अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं। तस्कर संदेह से बचने के लिए महिलाओं और बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गांजा को बैग, सूटकेस और रोजमर्रा की वस्तुओं के बीच छिपाकर ट्रेनों में भेजा जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां अब रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरत रही हैं। GRP और जिला पुलिस संयुक्त जांच अभियान चला रही है। संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ और ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान की तैयारी की जा रही है।
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल