Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी की कीमतों में ₹6700 का उछाल, सोना करीब ₹1500 महंगा
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बुलियन की दरों के अनुसार चांदी की कीमतों में 6700 रुपये की तेजी देखने को मिली। वहीं सोना भी 1500 रुपये तक महंगा हो गया। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी 4.23 प्रतिशत गिरकर ₹2,51,500 प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना भी 0.91% सस्ता हो कर ₹1,56,631 प्रति 10 ग्राम पर आ गया घरेलू बाजार में सोना-चांदी का हाल पिछले दिन मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 7,500 कम हो गई है। चांदी की कीमत घटकर 2,64,500 रुपये प्रति किलो (सभी करों सहित) रह गई। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,200 रुपये या 1.4 प्रतिशत उछलकर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ माहौल देखने को मिला। मंगलवार की गिरावट के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने बाजार को सहारा दिया। बुधवार को एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 5,065 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि स्पॉट सिल्वर में तेज उछाल आया और यह 1.16% की तेजी के साथ 81.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।हालांकि, सोने की कीमतें अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं। सोना 29 जनवरी को बने 5,608.35 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई से करीब 11% नीचे है। वहीं, चांदी अभी भी अपने 121.67 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से लगभग 50% दूर है।
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर