20 दिन में दूसरी बार बाबा महाकाल की शरण में सुनील शेट्टी, बोले सब सही जा रहा है
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का धाम लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र है. मंदिर में हर रोज आम दर्शनार्थियों के साथ नेता, अभिनेता, अभिनेत्रियां, खिलाड़ी, वीईपी और वीवीआईपी का तांता लगा रहता है. दर्शन के क्रम में मनोकामना पूर्ण होने पर मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी 20 दिन में दूसरी बार बाबा महाकालेश्वर की शरण में पहुंचे. नंदी हॉल में बैठ शिव साधना की, चौखट पर माथा टेक आशीर्वाद लिया. पुजारी आशीष गुरु व अन्य ने पूजन सम्पन्न करवाया.
महाकाल की शरण में पहुंचे सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने कहा, "भगवान के पास आना ही था, सब सही चल रहा है. बेटे अहान की फिल्म रिलीज हो या बॉर्डर 2 दोनों सही जा रही है. भगवान के दर आशीर्वाद लेने आगे भी आता रहूंगा." सुनील शेट्टी का दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एस एन सोनी ने स्वागत सत्कार किया. वहीं दर्शन के क्रम में अभिराम दास महाराज ने भी मंगलवार को भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. नंदी हॉल में शिव साधना, गर्भ गृह से आशीर्वाद और मंदिर समिति की ओर से महाराज का भी स्वागत सत्कार हुआ.
दोपहर में हो रही भस्म आरती
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का धाम ही एकमात्र ऐसा धाम है, जहां पर महाशिवरात्रि को शिव नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है. मंगलवार को शिव नवरात्रि का पांचवा दिन था, जिसमें भगवान ने छबिना स्वरूप में भक्तों को दिव्य दर्शन दिए. भगवान का 9 दिन तक अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार किया जाता है और महाशिवरात्रि पर्व पर 44 घंटे तक लगातार भगवान दर्शन देते हैं. अल सुबह होने वाली भस्म आरती महाशिवरात्रि पर्व पर दोपहर में होती है.
महाशिवरात्रि की तैयारी जारी
ये 9 दिन विशेष रूप से ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के रुद्राभिषेक के पश्चात भगवान को केसर चंदन लेपन कर जलाधारी में अबीर गुलाल कुमकुम हल्दी मेहंदी पूजन सामग्री अर्पित की जाती है. 'ॐ श्री महाकालेश्वराय नमः' का जप होता है. महाशिवरात्रि पर्व से पहले मंदिर प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है.
NDRF और प्रशासन की टीमों ने मिलकर बचाई जान
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा