भारत-अमेरिका समझौते से बौखलाया पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर उड़ रही खिल्ली
अमेरिका ने भारत पर लगी 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है. जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जी-हूजूरी करने वाले पाकिस्तान को तगड़ा झटका मिला है. अब तो खुद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर का मजाक उड़ा रहे हैं. पाकिस्तानियों ने सोशल मीडिया पर भारत की तारीफ करते हुए लिखा, “भारत ने बिना अपने आत्मसम्मान से समझौता किए टैरिफ को कम कराया, जबकि ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल वाला बर्ताव किया. इसके बावजूद पाकिस्तान पर भारत से ज्यादा टैरिफ लगाई गई है.”अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इसके बाद भारत पर रूसी तेल खरीदी का आरोप लगाते हुए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था. यानी भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाई गई थी. लेकिन अब सोमवार की रात को अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे कम करके 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया है. जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी. सबसे बड़ी खास बात है कि इसके लिए भारत ने अमेरिका से किसी भी समझौते की हामी नहीं भरी है और न ही किसानों के हित से कोई समझौता किया. टैरिफ कम करने की घोषणा के बाद पाकिस्तान के लोगों में वहां के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के खिलाफ जमकर नाराजगी है.
पाकिस्तानियों ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी यूजर ने आसिम मुनीर के लिए काफी भला-बुरा लिखा. यूजर्स ने आसिम मुनीर की रोते हुए फोटो शेयर कर लिखा, “आसिम मुनीर के साथ ट्रंप ने रखैल वाला बर्ताव किया है, जिसमें सभी गंदे और अवैध काम करवाए जाते हैं. जब पाकिस्तान को कुछ देने का नंबर आता है, तो कह दिया जाता है कि मैं परिवार के फैसले का पालन करने के लिए मजबूर हूं, मुझे भूल जाओ.”
‘पुलिस गोली न चलाए तो क्या गोली खाए? जो जिस भाषा…’, सीएम योगी की अपराधियों को दो टूक
एक और पाकिस्तानी यूजर्स ने आसिम मुनीर और शहबाज के खिलाफ अपना नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ट्रंप को खुश करने की कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है, जबकि पड़ोसी देश भारत पर सिर्फ 18 प्रतिशत का टैरिफ. यूजर्स ने कटाक्ष करते हुए लिखा- शानदार विदेश नीति की उपलब्धि!. कई लोग तो मुनीर और शहबाज की फोटो को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं. उनका कहना है कि चापलूसी और फोटो खिंचवाना बेकार है.
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी