Jharkhand Municipal Election: रांची–धनबाद मेयर पद के लिए BJP समर्थित उम्मीदवार तय
Jharkhand Municipal Election को लेकर भाजपा ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। पार्टी ने राज्य के नौ नगर निगमों के मेयर पदों और कई नगर परिषद अध्यक्ष पदों के लिए समर्थित उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बना ली है। रांची मेयर पद के लिए भाजपा की ओर से पूर्व पार्षद रोशनी खलखो मैदान में होंगी, जबकि धनबाद से संजीव अग्रवाल को पार्टी का समर्थन मिला है।
इस संबंध में सोमवार, 2 फरवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कोर कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने की। इसी बैठक में नगर निकाय चुनावों को लेकर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम सहमति बनी।
गौरतलब है कि झारखंड के 48 नगर निकायों में होने वाला यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराया जा रहा है। इसके बावजूद भाजपा समेत अन्य प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों को मैदान में उतार रहे हैं। हालांकि, भाजपा अब तक इस फैसले पर आधिकारिक बयान या उम्मीदवारों की सूची जारी करने से बचती नजर आ रही है। पार्टी के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता भी इस मुद्दे पर खुलकर कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा ने रांची, धनबाद, चास, देवघर, मानगो, आदित्यपुर, मेदिनीनगर, हजारीबाग और गिरिडीह नगर निगमों के मेयर पदों के लिए उम्मीदवारों को समर्थन देने पर सहमति दी है। इनमें रांची से रोशनी खलखो, धनबाद से संजीव अग्रवाल, देवघर से रीता चौरसिया, आदित्यपुर से प्रभाषिनी कालुंडिया, चास से अविनाश कुमार, मानगो से बबीता सिंह, मेदिनीनगर से अरुणा शंकर, हजारीबाग से सुदेश चंद्रवंशी और गिरिडीह से डॉ. शैलेंद्र चौधरी शामिल हैं।
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
बुलडोजर और मजदूरों की टीम ने संभाली कमान, लगातार गिर रहे भवन
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
आदर्श स्टेशनरी पर कंगारू स्कूल संचालक की शिकायत, एफआईआर दर्ज