नीट छात्रा की हत्या के मामले को सीबीआई से जांच का मुख्यमंत्री द्वारा आग्रह करना, घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित हो सके- प्रेम रंजन पटेल
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में घटित नीट की छात्रा की निर्मम हत्या (कांड संख्या-14/26) को लेकर भारत सरकार से सीबीआई जांच की अनुशंसा करना एक अत्यंत सराहनीय और संवेदनशील पहल है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने अपने प्रेस बयान में आगे कहा कि यह निर्णय स्पष्ट करता है कि राज्य सरकार इस जघन्य अपराध के उद्भेदन में किसी भी प्रकार की ढिलाई या संदेह की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती। सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसी से जांच होने से मामले की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी तथा दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई संभव हो सकेगी। न्याय की यह पहल न केवल पीड़ित परिवार को भरोसा देगी, बल्कि समाज को यह संदेश भी देगी कि कानून के सामने कोई अपराधी बच नहीं सकता। छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य की रक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
MPL ऑक्शन का आगाज, इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों पर दांव
मामूली रकम बनी जानलेवा, उधार मांगने पर किसान की हत्या
प्रकृति की रक्षा में लद्दाख का मॉडल, पर्यावरण संरक्षण में वैज्ञानिक पहल