पेट्रोल पंप पर अचानक युवक के दिल ने दिया धोखा, कर्मचारी ने CPR देकर लौटाई धड़कन
ग्वालियर: डबरा में एक शख्स को उस वक्त हार्ट अटैक आया, जब वह पेट्रोल पम्प पर अपनी गाड़ी में फ्यूल भरवाकर वापस बैठ रहा था. हालांकि पेट्रोल पम्प पर मौजूद कर्मचारियों की सतर्कता की वजह से उसकी जान बच गई.
पिछले कुछ समय में लोगों को हार्ट अटैक जैसी समस्याएं किसी भी वक्त आ रही है. कभी लोग चलती गाड़ी में स्ट्रोक का शिकार होते हैं, तो कभी डांस करते अचानक हार्ट अटैक आने से गिरते देख गया, लेकिन ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में एक युवक की समय रहते सीपीआर मिलने से जान बच गई. पेट्रोल पंप पर हार्ट अटैक और फिर उसे इवाद दिए जाने का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.
गाड़ी में वापस बैठते समय आया स्ट्रोक
असल में घटना डबरा शहर के झांसी-ग्वालियर हाईवे पर बने श्रीराम फिलिंग सेंटर फ्यूल पम्प की है. एक युवक यहां सोमवार शाम वैन में सीएनजी भरवाने पहुंचा था. सीएनजी फीलिंग के बाद जब वह वापस अपनी गाड़ी में बैठ रहा था, तभी उसके सीने तेज दर्द हुआ और वह वैन से निकल कर पेट्रोल पंप के फ्लोर पर गिर पड़ा. इन हालातों को देखकर कोई समझ नहीं पा रहा था कि आखिर युवक को क्या हुआ फिर अचानक ये देख कर वहां खड़े पम्प कर्मचारी तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे.
डेढ़ मिनट तक दिया सीपीआर तो लौटी धड़कन
इन कर्मचारियों में शामिल अरमान खान ने उसे देखा तो शरीर में किसी तरह की कोई हलचल नहीं थी. उसने समय गंवाये बिना तुरंत कार्डियो पल्मनरी रिसेसिटेशन यानी सीपीआर देना शुरू किया और करीब डेढ़ मिनट तक उसकी छाती को पम्प किया. जिससे उसके दिल की धड़कन दोबारा शुरू हो गई. इसके बाद युवक का चेहरा धुलवाया और पानी पिलाकर तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया. जहां उसका इलाज जारी है. पेट्रोल पंप कर्मचारियों की इस समझदारी की अब हर कोई तारीफ कर रहा है.
समय रहते सीपीआर से बच गई जान
पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले कर्मचारी अरमान का कहना है कि, "वह आदमी अचानका गिरा और उसकी धड़कन बंद थी, ऐसे में सभी लोग टेंशन में आ गये थे. चूंकि सीपीआर के बारे में थोड़ा बहुत पता था, इसलिए एम्बुलेंस के आने का इंतजार करने से अच्छा तुरंत उसकी छाती को प्रेस करना शुरू किया और कुछ देर में उसे होश आ गया था. फिर उनके मोबाइल से घरवालों को फोन किया जो उन्हें अस्पताल ले गए.
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला