जगदलपुर दंतेश्वरी मंदिर में लाखों की चोरी, सोने के जेवरात ले उड़े चोर
छत्तीसगढ़ :के जगदलपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। 23 जनवरी की रात शहर के बीचोंबीच स्थित मंदिर में चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोर माता रानी को समर्पित सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। दंतेश्वरी मंदिर चोरी का खुलासा 24 जनवरी की सुबह हुआ, जब पुजारी मंदिर पहुंचे और मंदिर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ पाया।
जानकारी के अनुसार, रोज की तरह पूजा-अर्चना के बाद पुजारी मंदिर बंद कर अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब मंदिर खोला गया तो मां दंतेश्वरी की प्रतिमा से भक्तों द्वारा चढ़ाए गए आभूषण गायब मिले। घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।
घटना के बाद मंदिर को भक्तों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
शहर के बीचोंबीच स्थित मंदिर में इस तरह की चोरी से लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोर मंदिर से कौन-कौन से आभूषण ले गए हैं। प्रशासन का कहना है कि दंतेश्वरी मंदिर चोरी मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी
‘डकैत’ हुई रिलीज, स्टार कास्ट से लेकर फीस तक जानिए सबकुछ
छात्रों में भारी आक्रोश, निष्पक्षता पर उठे गंभीर सवाल
‘लुटेरा’ फिल्म की कहानी के पीछे का राज, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
तिलक नगर में बवाल: बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार