डंपर की टक्कर से पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत, इलाके में मातम
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकीबेटी को पीछे को कुचल दिया. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा गुरुवार दोपहर रतवाई बिजौली थाना क्षेत्र का है. परिवार जालौन का रहने वाला था।
परीक्षा दिलवाने ले जा रहे थे माता-पिता
बेहट एसडीओपी मनीष यादव के मुताबिक मृतकों की पहचान चंद्रपाल जाटव(45), राजश्री जाटव(40), उनकी बेटी अर्पिता जाटव(18) के रूप में हुई है. गुरुवार को उनकी बेटी अर्पिता का JEE का एग्जाम था. बिजौली के रतवाई में BBM कॉलेज में परीक्षा का सेंटर था. चंद्रपाल, पत्नी राजश्री के साथ बाइक पर बेटी अर्पिता को पेपर दिलाने के लिए निकले. उन्होंने गिरवाई थाना में पदस्थ आरक्षक प्रदीप की बाइक ली थी. वह जल्दबाजी में रास्ता भटक गए और परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर आगे निकल गए. इसके बाद किसी राहगीर से कॉलेज का एड्रेस पूछा और वापस लौटने लगे. जब वह थाने से 100 मीटर दूर थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दंपती और उनकी बेटी सड़क पर गिर गए और डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
आरोपी ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी सकते में आ गई, क्योंकि सड़क पर शव और खून ही खून पड़ा हुआ था. हालत यह थी कि उनके बैग में रखे दस्तावेज भी खून से सन गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. साथ ही शवों को वहां से निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया. बताया गया है कि चंद्रपाल के परिवार में उसकी पत्नी, बेटी और दो बेटे सत्यम और बिट्टू हैं. पति-पत्नी और बेटी की मौत के बाद अब उनके परिवार में सिर्फ दो बेटे बचे हैं. हादसे का पता चलते ही वह ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं. हादसे के बाद आरोपी चालक अपना डंपर छोड़कर भाग निकला. मौके पर पहुंची पुलिस ने खाका से भरा हुआ डंपर जब्त कर लिया. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी चालक खाका भरकर आ रहा था. अब पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का हमला, नाटो और सहयोगियों पर उठाए सवाल
रक्षा खर्च में बढ़ोतरी से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा, IMF की रिपोर्ट
शहरी निकाय चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, बढ़ सकती है उम्मीदवारों की जमानत राशि
अपशब्दों पर लगेगी लगाम, ओडिशा सरकार की नई कानूनी तैयारी
US का खुलासा, सीजफायर जानकारी से पहले ट्रंप ने किया था चेक
बिहार उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, मतदान और मतगणना का पूरा कार्यक्रम जारी
वोटिंग सेंटर पर तकनीक का कमाल, AI रोबोट ‘नीला’ ने खींचा ध्यान
राजपाल यादव बोले- ‘25 साल के करियर में ऐसा पहली बार…’
आधार कार्ड नियम सख्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
फर्जी कंपनी विवाद पर घमासान, हजारिका ने खेड़ा को घेरा