CG News: सक्ती रेलवे स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज, दिल्ली का सफर हुआ आसान
CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले को बड़ी सौगात मिली है. अब छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का सफर और आसान होने वाला है. सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयास से सक्ती रेलवे स्टेशन को गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज मिल गया है. लंबे समय से यहां ठहराव की मांग उठ रही थी, जिसके बाद अब इस मांग को पूरा कर दिया गया है.
सक्ती पर गोंडवाना एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मंजूरी
छत्तीसगढ़ के सक्ती रेलवे स्टेशन पर अब दिल्ली जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस भी रुकेगी. सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव से मुलाकात की. सक्ती में लंबे समय से गोंडवाना एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग उठ रही थी, जिसको केंद्रीय रेल मंत्री के सामने प्रस्तुत किया गया. जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की पहल अब रंग लाई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सक्ती स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.

सांसद कमलेश जांगड़े ने जताया आभार
सक्ती स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का जनसुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण निर्णय हेतु हार्दिक आभार एवं धन्यवाद.’
बता दें कि गोंडवाना एक्स्प्रेस के सक्ती में ठहराव को मंजूरी मिलने से यात्रियों को अब सीधे दिल्ली जाने की सुविधा मिलेगी. वहीं, व्यापार, शिक्षा और इलाज के लिए लोगों को बड़ा लाभ होगा. साथ ही साथ सक्ती क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी.
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
देवघर और हजारीबाग में नए चेहरों की एंट्री; झारखंड सरकार ने प्रशासनिक अमले में किया बड़ा उलटफेर।
झारखंड के जंगलों में 'ऑपरेशन मिसिर बेसरा': 10 किमी का घेरा और 50 माओवादी कैद।
झुलसाने वाली धूप और गर्म हवाएं; झारखंड में अगले 48 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण।