मेला में वाहन मालिकों को बड़ी राहत, छूट पर चर्चा आज
ग्वालियर। व्यापार मेले में वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों और आटोमोबाइल कारोबारियों के लिए आज अच्छी खबर जल्द मिल सकती है। मेले में वाहनों पर मिलने वाली 50 प्रतिशत रोड टैक्स (आरटीओ) छूट का आज इंतजार खत्म होने की उम्मीद है। अब सबकी नजरें आज दोपहर होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी हैं। ग्वालियर व्यापार मेला के साथ ही उज्जैन मेला में वाहन खरीददारों को आज बड़ी राहत मिल सकती है।
ऑटोमोबाइल कारोबारियों को उम्मीद थी कि मेले के शुभारंभ अवसर 25 दिसंबर को ही रोड टैक्स छूट की घोषणा हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बावजूद कारोबारी और ग्राहक आशान्वित हैं कि जनवरी में सरकार यह राहत देगी, जिससे मेले में वाहनों की बिक्री रफ्तार पकड़ेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदी पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट देने का आग्रह कर चुके हैं। वहीं आरटीओ टैक्स में छूट को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की थी। चेम्बर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल और मानसेची सचिव दीपक अग्रवाल इस मांग को कई मंचों पर जोरदार तरीके से उठा चुके है। वहीं कैट प्रतिनिधिमंडल भी लगातार आरटीओ छूट को लेकर सक्रिय है। इसके अलावा मेला व्यापारी व्यापार संघ भी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर मांग कर चुका है। इसके अलावा संघ ने मुख्यमंत्री से लेकर परिवहन मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मेला सचिव को आरटीओ छूट को लेकर पत्र लिखे हैं। चेम्बर का कहना है कि मेला कारोबार और वाहन बिक्री को गति देने के उद्देश्य से यह मांग पूरी होना जरूरी है। अगर आज घोषणा होती है, तो ग्वालियर व्यापार मेला में वाहन खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। व्यापारियों को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी।
क्यों है केदारनाथ का शिवलिंग अलग? पांडवों की मुक्ति से जुड़ी कहानी
चमत्कारी धाम का रहस्य! दक्षिण में बसे इस खाटू श्याम मंदिर की महिमा
शनि की उल्टी चाल से बदलेगा भाग्य, इन 3 राशियों को मिलेगा धन और प्यार
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन