Q3 में नवरत्न कंपनी को हुआ ₹1381 करोड़ का नेट प्रॉफिट, सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल
नवरत्न कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) ने तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 1381.36 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 15.4 प्रतिशत अधिक है। इरेडा का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 6041.82 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में सरकार कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 4714.25 करोड़ रुपये रहा था। जोकि दर्शाता है कि यह सालाना आधार पर 28.2 प्रतिशत बढ़ा है।
रिलायंस जियो IPO कब होगा ओपन, GMP आज 93 रुपये, क्या होगा प्राइस बैंड पहले 9 महीने में कितना हुआ रेवन्यू
31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुए चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों के दौरान कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 6135 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 27 प्रतिशत अधिक है। बीते वित्त वर्ष के इसी 9 महीने के दौरान कंपनी का रेवन्यू 4838 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, अप्रैल से दिसंबर 2025 तक प्रॉफिट (टैक्स भुगतान से पहले) 1718 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 17 प्रतिशत अधिक है। टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का प्रॉफिट इसी पीरियड में 1381 करोड़ रुपये रहा था।₹24 से ₹1400 का सफर, मल्टीबैगर स्टॉक ने 4 साल में दिया ₹64 लाख का रिटर्न
संघर्ष कर रहे हैं इरेडा के शेयर
स्टॉक मार्केट में कंपनी की स्थिति अच्छी नहीं है। शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर इरेडा के शेयरों का भाव बीएसई में 3.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बीएसई में 136.65 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान के कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की गिरावट की आई है। वहीं, एक साल में इरेडा के शेयरों की कीमतों में 36 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 227 रुपये और 52 वीक लो लेवल 129.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 38388.15 करोड़ रुपये का है।
दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।