बड़ी राहत या बड़ी आफत? रांची के स्कूलों में 31 दिसंबर तक ताले; घर से निकलने से पहले पढ़ लें प्रशासन की नई गाइडलाइन
झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड शीतलहरी और कुहासे को देखते हुए राजधानी रांची के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को प्रशासन की ओर से बंद करने का निर्देश दिया गया है.मौसम विभाग की ओर से राजधानी को येलो जोन में रखा गया है जिसको देखते हुए आज यानी 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिले के सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा.ठंड की वजह से बच्चों की तबीयत खराब ना हो उसको देखते हुए केजी से लेकर 12वीं तक की छुट्टी कर दी गई है.
ठंड को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला
जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि ठंड से बच्चों की तबीयत पर बुरा असर पड़ सकता है जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है. वही अगर पहले से किसी स्कूल में परीक्षा सुनीयोजित की गई है तो स्कूल प्रबंधन की ओर से अपने विवेक और सुविधा के हिसाब से परीक्षा ली जा सकती है लेकिन इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई भी बुरा असर नहीं पड़ना चाहिए.मौसम विभाग बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध कर रहा है कि वह अपने बच्चों को ठंड से बचाकर रखें.
बर्फीली हवाओं ने लोगों को खूब सताया
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अन्य जिलों की बात की जाये तो हालात बदतर हो चुकी है.24 घंटे के दौरान भले ही झारखंड के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है लेकिन ठंडी बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला की बात की जाए तो कल सुबह से ही ठंडी हवाओं की वजह से ठंड इतना ज्यादा है कि लोगों का कंबल से निकलना भी मुश्किल हो रहा है.आज भी सरायकेला में सुबह से कुहासा दिख रहा है.
आज भी झारखंड के कुछ जिलों में शीतलहरी का अलर्ट
आज भी झारखंड के कुछ जिलों में शीतलहरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग ने घर के बड़े बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखने को कहा है.वही खेत में काम करने वाले किसानों को धूप निकालने के बाद ही खेत में जाने की राय दी है.मौसम विभाग का साफ कहना है कि जिस तरह से ठंड शीतलहरी और कुहासा का प्रकोप दिख रहा है उससे ना बचा जाए तो फिर आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ेगा और आप परेशान हो सकते है.
अगले दो दिनों में गिरेगा झारखंड का पारा
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हुई है तो वही न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री जा सकता है.
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब